रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल में 8 मई को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में खैराचातर मंडल प्रभारी आशिक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा तथा आम जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा। बैठक में खैराचातर मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply