Advertisement

डीएवी गुवा में नए प्राचार्य प्रवीण कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मुख्यालय आदेशानुसार निवर्तमान प्राचार्या माधवी पांडेय का गुमला स्थानांतरण

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। डीएवी मुख्यालय प्रबंध समिति नई दिल्ली के आदेशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय का स्थानांतरण गुमला स्थित डीएवी विद्यालय कर दिया गया है। उनके स्थान पर नये प्राचार्य प्रवीण कुमार ने 8 मई को पदभार ग्रहण किया।

बताया जाता है कि डीएवी गुवा में पुर्व प्राचार्या का कार्यकाल लगभग एक वर्ष पूरी तरह से असंतोष जनक रहा। इस दौरान विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भारी गिरावट निरंतर अभिभावकों को देखने को मिलती रही। उनके कार्यकाल में बच्चों के साथ- साथ शिक्षकों में असंतोष की स्थिति बनी रही। शिक्षकों के साथ निरंतर षड्यंत्र के कारण डीएवी गुवा में शिक्षकों का तीन गुट बन गया था। गुटबाजी व अस्थिरता के कारण मजबूरन नई दिल्ली निदेशक को डीएवी गुवा की खबर मिलते ही कार्यवाही की गई।

बताया जाता है कि कानूनी सलाहकार सह सेवा निवृत डीएवी महेशपुर के पूर्व प्राचार्य सह कानूनी सहालकार एवं अधिवक्ता डॉ आर के सिंह ने डीएवी मुख्यालय नई दिल्ली को पत्र लिख डीएवी गुआ में तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप, अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की थी। परिणाम स्वरूप डीएवी गुवा की स्थिति की जाँच के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही के लिए एक जाँच टीम गठित की गई थी। प्राचार्या पांडेय के नकारात्मक रवैया की सूचना सेल बीएसएल गुआ मुख्य महाप्रबंधक सीबी कुमार को भी वैधता, मनमानी, अधिकार का दुरुपयोग, कर्मचारियों का उत्पीड़न और शैक्षणिक कदाचार के गंभीर और प्रमाणित आरोपों को ध्यान में रखते हुए नोटिस जारी की गई थी।

संस्थागत कुशासन, पक्षपात, सत्ता के दुरुपयोग और शैक्षणिक अखंडता के क्षरण एवं गिराव का भी खुलासा किया गया था। अधिवक्ता डॉ सिंह के लिखे गए पत्र में शिक्षा में गिरावट तथा शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया का खुलासा किया गया था। अन्ततः आरोपो एवं प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पूर्व प्राचार्या का स्थानांतरण किया गया।

बताया जाता है कि डीएवी गुवा के वरीय शिक्षक (पीजीटी गणित) अनन्त कुमार उपाध्याय ने प्राचार्या पांडेय पर मानसिक उत्पीड़न, वरीय के बजाय कनीय कक्षाओं में जबरन क्लास व अरेंजमेंट देने एवं मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया था, जिसकी जाँच चल रही थी। जाँच में प्राचार्या को आरोपी तथा तुष्टिकरण के नीति के कारण उनका स्थानांतरण गुमला कर दिया गया।

दूसरी ओर बोकारो के डीएवी सेक्टर टू सी से प्रवीण कुमार स्थानांतरित होकर डीएवी गुवा के नये प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। नये प्राचार्य प्रवीण कुमार ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *