प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मरम्मती के तीसरे दिन 8 मई को बे-मौसम बारिश ने कई स्थलों पर संवेदकों के कार्य में जबरदस्त खलल डाला। संवेदक दिनभर परेशान हाल दिखे।
बताया जाता है कि इस अवसर पर सेल के बोकारो स्टील प्लांट तथा बांध प्रमंडल तेनुघाट के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से नहर मरम्मति निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित संवेदकों को हिदायत दी कि अभी दो तीन दिन की अवधि शेष है। ज्यादा हड़बड़ी में कार्य न करें और कार्य में पारदर्शिता बरकरार रखे। अधिकारीयों के दल ने मौके पर नहर की चैनल क्रमांक- 873 तथा 874 का जायजा मापी करके लिया।
बताया जाता है कि इस क्रम में दल द्वारा तेनु-बोकारो नहर के तूपकाडीह, तांतरी, पिछरी, धड़कीडीह, खेड़ो, अंगवाली, झुंझको, चलकरी, कानीडीह, खेतको, चांपी, घोरवटांड, अंबाटोला आदि इलाके में भी कार्यों का जायजा लिया।
अधिकारियों की टीम में सेल बोकारो के डीजीएम संजय खेस, वरीय प्रबंधक फिलिप किस्कू, अतुल उरांव, तेनुघाट बांध प्रमंडल के अभियंता सहायक (एई) पंकज कुमार, कनीय अभियंता दीपक कुमार ठाकुर, धीरज कुमार राणा, राहुल कुमार रायता, पप्पू कुमार, सुभाष हंसा, संजय मेहता आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply