Advertisement

आपसी सुलह व् जाली लगाने की सहमति से सुलझा नाली से जल निकासी विवाद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुलिस में दिए शिकायत के बाद समाज के हस्तक्षेप के बाद सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी की रोकथाम के लिए दो पक्षो का विवाद आखिरकार सुलझ गया। नाली में जाली लगाने के समाज के निर्णय को दोनों पक्षो ने सहमति दी है।

उक्त विवाद के निबटारे को लेकर 8 मई को बोकारो जिला के हद में बोड़िया दक्षिणी पंचायत के कथारा दो नंबर इमामबाड़ा गली में बैठक की गयी। पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद तथा समाजसेवी मो. कलीम की पहल पर संपन्न बैठक में कहा गया कि दो पड़ोसियों में छोटी-छोटी विवाद होने पर पहले समाज के बीच मामले का निबटारे का प्रयास होना चाहिए, न कि मामला पुलिस थाना तक जाना चाहिए।

कहा गया कि इमामबाड़ा के सामने सड़क पर बहते गंदे नाली का पानी की रोकथाम जरूरी है। इसे लेकर आपसी सहमति बनी की दोनों पक्षो के सहयोग से बहते गंदे पानी की बहाव के लिए पुर्व में एक पक्ष के महमूद हसन द्वारा लगाये गये तार की जाली के तर्ज पर दूसरे पक्ष के कमाल अहमद के घर से नाली में जा रहे कचड़ा की रोकथाम के लिए एक और तार की जाली लगायी जाये। जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार करते हुए इस कार्य को यथाशीघ्र कर बहते गंदा पानी की स्थायी रोकथाम करने पर सहमत हुए।

बैठक में पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, झामुमो नेता इकबाल अहमद, समाजसेवी मो. कलीम अंसारी सहित ऐनल हक, महमूद हसन, राजेश ठाकुर, कमाल अहमद, मनोज ठाकुर, लालमुनी वर्णवाल, मतिउल्लाह, गोविन्द गोप आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *