हरिहरनाथ मंदिर में मंत्री व् विधायक का स्वागत तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और नरकटियागंज के विधायक संजय पांडेय ने 8 मई को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया। मंत्री व् विधायक ने उक्त अवसर पर राज्य की सुख – समृद्धि की कामना की।
जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री के हरिहरनाथ मंदिर पहुंचने पर मंदिर न्यास समिति की ओर से न्यास के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने उन्हें अंग-वस्त्र एवं बाबा हरिहरनाथ का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया।
मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, पुजारी पवनजी शास्त्री और बाबा सदानंद समेत अन्य विद्वान पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ पूजा एवं अभिषेक का कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ के दर्शन और पूजन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। कहा कि भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाकर कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सम्मान दिया है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर अपनी प्राथमिकताएं दोहराते हुए कहा कि बिहार में पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूलों-कॉलेजों में बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है। उन्होंने शिक्षकों की जवाबदेही और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी जताया।
उल्लेखनीय है कि सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिला के हद में बैकुंठपुर विधानसभा से विधायक मिथिलेश तिवारी, सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। इससे पूर्व शिक्षा विभाग जदयू के कोटे में था। इस अवसर पर उपस्थित सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह के अलावा भाजपा नेता सुनील दुबे, नरेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रियांशु ब्रह्मषि, पूर्व युवा भाजपा उपाध्यक्ष पुष्पेंद्रु उपाध्याय, मिथलेश कुमार सिंह, मुखिया अनिल सिंह, अजय तिवारी, कमलेश कुमार सिंह, मनीष सिंह बब्लु सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ताओ ने मंत्री व् विधायक का स्वागत किया।
![]()













Leave a Reply