विज्ञापन जारी करने की मांग को ले अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज निंदनीय-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहली कार्रवाई 8 मई को देखने को मिला। जब राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर बिहार की पुलिस ने जमकर लाठियाँ चठकाई। पुलिस की पिटाई से कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये।
राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निन्दा छात्र संगठन आइसा समस्तीपुर जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस लाठीचार्ज की इस घटना में अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, दर्जनों अभ्यर्थियों का सर फूटा एवं दर्जनों का हाथ-पैर टूट गया। उन्होंने इसे भाजपा के सम्राट चौधरी सरकार का निंदनीय कार्रवाई बताते हुए छात्रों पर लाठी-गोली चलाने से सरकार को बाज आने को कहा है।
विदित हो कि कई बार सरकार से विज्ञापन निकालने की घोषणा की है, लेकिन धीरे-धीरे डेट बढ़ाया जा रहा है। साथ ही परीक्षा पैटर्न में भी सरकार बदलाव कर रही है। सरकार की इस वादाखिलाफी के खिलाफ अभ्यर्थी पटना के जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार प्रदर्शनकारी से वार्ता किये बगैर लाठीचार्ज करवा दी। यह अन्याय है। बिहार के छात्र शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी-गोली बर्दाश्त नहीं करेगी। माले नेता सिंह ने सरकार से अविलंब विज्ञापन जारी करने, लाठीचार्ज के दोषी पुलिस पर कार्रवाई करने एवं घायलों का ईलाज सरकारी स्तर पर कराने की मांग की है।
पहली बारिश में ही समस्तीपुर की सड़के जलमग्न
एक अन्य जानकारी के अनुसार पहली बारिश में हीं समस्तीपुर शहर की सड़के जलमग्न हो गयी है। शहर के समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग क्रांति होटल के समीप समेत काशीपुर, विवेक विहार, बारह पत्थर, आजादनगर, आदर्शनगर आदि की सड़कें जलमग्न हो गयी है।
इस बावत भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जल निकासी के लिए नाला निर्माण पर करोड़ों रूपए भ्रष्टाचार का भैंट चढ़ गया। कहीं भी किसी भी मुहल्ला एवं सड़क से जल निकासी नहीं हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन सहित समस्तीपुर नगर निगम के ढुलमूल रवैये पर चिंता जाहिर की है।
![]()













Leave a Reply