प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू गांव में आयोजित भव्य लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में 7 मई को झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

जानकारी के अनुसार महायज्ञ स्थल पहुंचने पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे महायज्ञ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा रहिवासियों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। मैं क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य भी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply