Advertisement

उपायुक्त ने की बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक

रनवे के दोनों तरफ झाड़ियों की कटाई व् साफ सफाई शीघ्र करें पूरा-उपायुक्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हवाई अड्डा बोकारो के विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 7 मई को बोकारो परिसदन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आयोजित बैठक में बोकारो हवाई अड्डा से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बोकारो के विकास को एक नई उड़ान दी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए हवाई अड्डा से उड़ान जल्द सुनिश्चित करना हम सभी का लक्ष्य हैं, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ सभी आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें। साथ ही उन्होंने सेल के बीएसएल प्रबंधन को बोकारो हवाई अड्डा परिसर में 75 मीटर रनवे के दोनों तरफ से झाड़ियां की कटाई एवं साफ सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान बीएसएल बोकारो के प्रतिनिधि ए.के. तिवारी, एएआई रांची के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, बोकारो के नगर डीएसपी आलोक रंजन, डीपीआरओ रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *