मेकन कंपनी के कार्य की धीमी गति के कारण स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में आ रही बाधा
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्रवासियों को अब पानी सप्लाई बहाल हो सकेगी। दामोदर नदी स्थित करगली फिल्टर प्लांट के क्लीफायर टंकी, बेड, चैनल में जमा हो चुकी गंदगी की प्रबंधन द्वारा युद्ध स्तर साफ-सफाई कराई गई।
जानकारी के अनुसार कई ट्रैक्टर से भारी मात्रा मे कीचड़, मलबा और काई निकालकर प्लांट को पूरी तरह चकाचक कर दिया गया है।फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य पूरा होने के बाद अब क्षेत्रवासियों को सुचारू रूप से स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।
उक्त जानकारी इंचार्ज सह सिनियर मैनेजर उत्कर्ष बक्शी ने 6 मई को दी। गौरतलब है कि, बीते दिनों करगली फिल्टर प्लांट से पानी की जो सप्लाई हो रही थी वह गंदा, मटमैला और बदबूदार मिल रहा था, जिसकी शिकायत लगातार बीएंडके महाप्रबंधक एस के झा को मिल रही थी। उन्होंने संज्ञान लेकर ईएंडएम विभाग को कार्रवाई का निर्देश दी।
महाप्रबंधक झा के निर्देश पर बेरमो वासियों को स्वच्छ पानी प्रदान करने के लिए सफाई कार्य शुरू कराई गई। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद क्लीफायर टंकी, बेड और चैनल मे ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव की गई। ज्ञात हो कि, उक्त फिल्टर प्लांट के मरम्मत कार्य मेकन कंपनी द्वारा तीन वर्ष से की जा रही है। कार्य की धीमी गति के कारण स्थानीय रहिवासियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में बाधा आ रही है।
![]()













Leave a Reply