Advertisement

चिन्मय विद्यालय में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, छात्रों को दी गयी जिम्मेदारी की शपथ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विद्यार्थी जीवन में बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक गुण भी तेजी से सीखते हैं। छोटी उम्र से ही जो विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सीख लेते हैं, वे आगे चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चिन्मय विद्यालय बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित स्टूडेंट काउंसिल और विभिन्न कक्षाओं के क्लास प्रीफेक्ट को 6 मई को औपचारिक रूप से बैज पहनाकर पदभार सौंपा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गयी, इसके बाद पूर्व में चयनित विद्यार्थियों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मार्च पास्ट किया। मौके पर मंच से सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई और प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा व् नमिता शर्मा ने विद्यार्थियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।

चालू सत्र 2026-27 के लिए अनिकेत जयसवाल को हेड बॉय और माधवी सिंह को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में कई विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां दी गईं। विद्यालय के चारों सदनों के कैप्टनों को भी बैज प्रदान किया गया। अंत में प्राचार्य ने सभी को शपथ दिलाते हुए अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया तथा सफल सत्र के लिए उन्हें प्रेरित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *