Advertisement

शिक्षिका के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता कसमार/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत के मायापुर रहिवासी शिक्षिका स्वर्गीय बेबी देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बेबी देवी एक समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका थीं, जिन्होंने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, विशेषकर उनके बच्चों को इस दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दें।

श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी जनों द्वारा नम आंखों से उन्हें याद करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *