Advertisement

बीडीए इंटर कॉलेज की बारहवीं के परिणाम में तीनों संकाय में छात्राओं ने मारी बाजी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जैक द्वारा 6 मई को घोषित इंटरमीडियट परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें बोकारो जिला के हद में बिंदेश्वरी दुबे आवासीय (बीडीए) इंटर महाविद्यालय पिछरी के तीनों संकाय के परीक्षा फल में छात्राओं ने सफलता का नया आयाम स्थापित किया है।

जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के इंटरमिडिएट कला संकाय में 97.80 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में 96.73 प्रतिशत तथा विज्ञान संकाय में 78.26 प्रतिशत छात्रों ने उतीर्णत्ता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है।
बताया जाता है कि इस वर्ष महाविद्यालय से कला संकाय में 319 छात्रों में 312 छात्रों ने, वाणिज्य संकाय में 92 छात्रों में 89 छात्रों ने तथा विज्ञान संकाय में 161 छात्रों में 126 छात्रों ने सफलता हासिल किया है।

परीक्षा में सभी सफल छात्रों को महाविद्यालय के सचिव सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर वंदना कुमारी, प्रो. अनूप कुमार चटर्जी, प्रो. शशि कुमार, प्रो. अख्तर अली, प्रो. बिनोद कुमार यादव, प्रो. मनोहर दास, प्रो. अभय कुमार रंजन, प्रो. यशवंत सिंह, प्रो. कुमार पल्लव कृष्णा, प्रो. अर्जुन कुमार शर्मा, नरेश मांझी, शिव कुमार महतो, आलोक कुमार सिंह, जयराम तुरी, लाला तुरी, सुरेन मुर्मू आदि ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाई दी है।

महाविधालय प्रबंधन के अनुसार कला संकाय में लक्ष्मी कुमारी ने कुल 500 में 415, स्वेता कुमारी ने 400, कोमल कुमारी ने 396 अंक प्राप्त की है। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में दीपा कुमारी ने 388, सौरव चक्रवर्ती ने 385 तथा पल्लवी कुमारी ने 373 अंक प्राप्त की है। जबकि, विज्ञान संकाय में साक्षी कुमारी ने 428, जरा हयात ने 414 तथा प्रणव कुमार ने 408 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *