प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार 31 जनवरी को मासिक लोक अदालत लगाया गया।
उक्त मासिक लोक अदालत में दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो तथा दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद थे।
उक्त जानकारी जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि आयोजित लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में फरियादियों के भीड़ को देखकर यह पता चलता है की लोक अदालत से आमजन काफी खुश है और अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। कहा कि पूरे वर्ष में हजारों मामलों का निष्पादन लोक अदालत के द्वारा कराया गया। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को लगे लोक अदालत में 17 मामलों का निष्पादन और 6,86,000 रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए।
![]()













Leave a Reply