प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर चले सात दिवसीय दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का 29 जनवरी को समापन हो गया।
जानकारी के अनुसार भव्य गंगा आरती, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और सवा लाख महामृत्युंजय जाप के बाद संध्या में श्रीमद् भागवत कथा राधा बिहारी शरण महाराज वृंदावन द्वारा कथा प्रवचन के बाद इसे विराम दिया गया। उसके बाद पूर्णाहुति एवं हवन उपरांत कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज के बाद अतिथियों एवं कुटुंब के बीच भंडारा प्रारंभ किया गया। इस महा भंडारा में हजारों गणमान्य जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गंगा आरती और पूर्णाहुति बनारस काशी विश्वनाथ धाम से आए आचार्य रामफल एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद पहुंचे। उन्होंने गोमिया के अनाथ आश्रम महेर संस्था से सैकड़ों बेसहारा बच्चों के बीच पढ़ने वाले स्कूल बैग और स्वेटर का वितरण किया। साथ हीं वृद्ध महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया गया। महेर संस्था से आए छोटे छोटे बच्चों के द्वारा मंत्री के लिए स्वागत गान गाकर स्वागत किया गया।

मौके पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, घरवाटांड़ पंचायत की मुखिया रेखा देवी, चांपी पंचायत के मुखिया अरबिंद मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, यशोदा देवी, कौसर हाशमी, अर्जुआ पंचायत के मुखिया सहित विभिन्न पंचायतो के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व् गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply