खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण केंद्र में क्रिकेट मैच का आयोजन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के कुशल निर्देशन में बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र सारण (छपरा) में पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में बीते 27 दिसंबर को आयोजित लीग मैच के सेमीफाइनल मैच का आयोजन प्रशिक्षु सिपाही इलेवन बनाम पुलिस उपाधीक्षक इलेवन के बीच खेला गया। मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षु सिपाही इलेवन ने विजय प्राप्त की।

अब प्रशिक्षु सिपाही इलेवन का मुकाबला फाइनल मैच में वरीय पुलिस अधीक्षक इलेवन से होगा, जिसके लिए पुलिस केंद्र सारण में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। आज के विजेता टीम के कप्तान को प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अब्दुर रहमान दानिश द्वारा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार स्वरूप कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षणरत पुलिस कर्मियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
![]()













Leave a Reply