एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन हर्षनाथ मिश्रा से श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) प्रतिनिधियों ने मुख्यालय रांची स्थित कार्यालय कक्ष में भेंट की। निदेशक से भेंट में संगठन के कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कथारा क्षेत्र में नियमित क्षेत्रीय सलाहकार समिति, कल्याण समिति और हाऊसिंग कमिटी की बैठक नही किए जाने की जानकारी दी।
भेंट में आरकेएमयू प्रतिनिधियों ने कहा कि कथारा क्षेत्र के रहिवासियों को पेयजल तक समुचित मात्रा में उपलब्ध नही हो पा रहा है। वही कामगारो के आवास में जिस प्रकार का काम किया जा रहा है, इससे कामगार संतुष्ट नही है। टेंडर की अनोखी प्रक्रिया बिना कोई अनुभव के भी किसी प्रकार का रेट डालकर काम लेने की कार्यप्रणाली से गुणवत्ता की कसौटी छिन्न भिन्न होने से पूरे इलाका में दुर्दशा का आलम है।
निदेशक मिश्रा ने श्रमिक प्रतिनिधियों को अश्वस्त किया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसके लिए मोनेटरिंग का कार्य को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना श्रमिकों के संतुष्टि और काम को लेकर उनके हस्ताक्षर के बिना बिल को पास नही किया जाएगा। मौके पर प्रतिनिधियों ने डीपी एचआर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आरकेएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्याय धनंजय सिंह, नागवंत प्रसाद, जेजे सांगा, गणेश राम, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सुधीर सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल, मो. मिनाजुल आबेदिन, क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष सुरेश राम महतो, अरविंद कुमार, ललन रविदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply