प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बीते ग्यारह अक्टूबर से प्रारंभ दस दिवसीय श्रीदुर्गा पूजा 21 अक्टूबर को विजयादशमी सह दशहरा मेला के साथ हर्षोल्लास समापन हो गया।
मालूम हो कि, बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंगवाली गांव के मंडपवारी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी एवं अनुजों के सहयोग से नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ सम्पन्न हो गया। बीते 20 अक्टूबर को नवमी तिथि को कुंवारी कन्याओं सहित ब्राह्मण भोजन मंदिर प्रांगण में कराया गया। जबकि, 21 अक्टूबर के प्रातःकाल श्रद्धालुओं द्वारा मां की चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करने उपरांत मां की नवपत्रिका विसर्जन जलाशय में किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अपराह्न प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया गया।
पूजा समिति के अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित संतोष नायक, संतन मिश्रा, उज्ज्वल मिश्रा, उत्तम मिश्रा, नीतीश मिश्रा(बिट्टू), बरुण मिश्रा, पवन कमार, श्रीश्याम मित्र मंडल अंगवाली के सौजन्य से हलवा महाप्रसाद एवं दशमी को एक श्रद्धालु ग्रुप ने खीर महाप्रसाद वितरण किया। मेला परिसर सहित प्रतिमा विसर्ज के दौरान उत्साही युवकों के साथ पेटरवार थाना के ओर से एएसआई बीरेंद्र यादव, शिवाजी सरदार एवं कई जवान सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply