रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति खैराचातर के तत्वावधान में महानवमी के पावन अवसर पर भव्य डांस इंडिया डांस (सीजन एक) सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय बाल एवं युवा कलाकारों ने भक्ति, लोक और आधुनिक संगीतमय धुनों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में कलाकारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान तमन्ना कुमारी, द्वितीय स्थान आराध्या रॉय, तृतीय स्थान संतोष गोवर्धन ग्रुप रहे।

विजेता प्रतिभागियों को पूजा कमेटी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली की भूमिका निशाकर डे, रजनी रंजना एवं मनोज कुमार महतो ने निभाई। वहीं मंच का सफल संचालन बादल डे, साक्षी श्रेया, विशाल पोद्दार तथा मनीष जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव का क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।
इसी के साथ 21 अक्टूबर की सुबह लोक पत्रिका विसर्जन के साथ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन पूरे उल्लाषपूर्वक किया गया। समारोह को सफल बनाने में प्रशांत राज, सुनील कपरदार, अमितेज कुमार जायसवाल, विशाल कुमार पोद्दार, मनीष गौतम, लक्ष्मण अड्डी, विनीत कुमार दे, आनंद दे, देवेश विशाल, रंजीत जायसवाल, लोकेश डे, प्रकाश डे, अनिकेत डे, रूपेश जायसवाल, विजय जायसवाल, गौतम सागर, कुमार गौरव, अमित कुमार, रामनारायण जायसवाल सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply