Advertisement

बोकारो पुलिस ने 46 खोए व चोरी के मोबाइल बरामद कर दावेदार को लौटाया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने खोए और चोरी गये मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 46 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें अब उनके वास्तविक दावेदारों को सौंपा जा रहा है।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की गई। अभियान के दौरान हरला थाना, बीएस सिटी थाना, सेक्टर-चार, सेक्टर-बारह और सेक्टर-छह थाना की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार बरामद मोबाइल में हरला थाना क्षेत्र से 20, बीएस सिटी से 10, सेक्टर-चार से 8, सेक्टर-बारह से 3 तथा सेक्टर-छह थाना क्षेत्र से 5 मोबाइल शामिल हैं। सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा रहे हैं। यह पूरी कार्रवाई बोकारो के नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में हुई। पुलिस ने आम जनों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर विवरण दर्ज करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *