Advertisement

धनबाद के लोदना में भाजपा महानगर की मासिक बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अंतर्गत जिला के हद में लोदना स्थित रक्षा काली मंदिर प्रांगण में 7 जून को एक अति आवश्यक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर प्रभारी भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र यादव उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता सुनील पासवान एवं संचालन महामंत्री रोहित बीड ने की।

बैठक में बीते माह में संगठन द्वारा किए गये सामाजिक कार्यों को प्रस्तुत किया गया। वही आगामी माह में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गये दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया गया।

बैठक में भाजपा धनबाद जिला आईटी प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव, शिव पासवान, बिरजू चौधरी, राजकुमार पासवान, संतोष पासवान, शिवशंकर, निर्मला पासवान, पिंकी देवी, ममता देवी, नीलू देवी, अशोक साव, सुधीर पासवान, रामदेव पासवान, दीपक चौहान, रमेश श्रीवास्तव, राजाराम पासवान सहित तमाम मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *