किशोर के हत्यारे की जल्द हो गिरफ्तारी-बंदना सिंह
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के रहीमनगर रहिवासी दस वर्षीय आयुष का शव लापता होने के दूसरे दिन 4 सितंबर को बगल की झाड़ी से बरामद किया गया। बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है।
बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद नगर परिषद वार्ड क्रमांक 2 रहिवासी मजदूर मंटू साह के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार हत्याकांड की निंदा करते हुए भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य सह समस्तीपुर ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने 4 सितंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आयुष हत्याकांड की निंदा करते हुए हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तार करने, स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने, जिले में बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञात हो कि ताजपुर प्रखंड के हद में बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद नगर परिषद वार्ड क्रमांक 2 रहिवासी मजदूर मंटू साह का 10 वर्षीय पुत्र आयुष बीते 3 सितंबर से स्कूल से लापता था। दूसरे दिन 4 सितंबर को बच्चे का शव बगल के ही झाड़ी से बरामद किया गया। तेज हथियार से बच्चे की गर्दन काटकर हत्या किया जाना बताया जा रहा है। इस घटना से रहिवासियों में क्षोभ व्याप्त है। वही हत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता बताया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply