एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सिनियर क्वार्टर करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल में शिक्षक दिवस की पुर्व संध्या पर 4 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य जय राठौर और उप प्रधानाचार्य रितू राठौर ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात् छात्र – छात्राओं ने शिक्षक व शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, गीत, नृत्य व अध्यापक दिवस से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार एवं अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए, जिससे सब बच्चे भी प्रेरित हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य ने अध्यापकों की महत्व का वर्णन किया। प्राचार्य ने यहां शिक्षक रहे भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व का सजीव चित्र बच्चों के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों में अशोक माजी, जयदेव दिगार, कैलाश पांडेय, संजीव सिंह, गौरव गुप्ता, प्रत्यूष रंजन, शालू पांडेय, पूनम कुमारी, अभिप्रिया, रासिका, दीप्ति राय की महती भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply