Advertisement

सोनपुर मंडल में आरपीएफ द्वारा एसीपी मामले में की गई कार्रवाई में 3 गिरफ्तार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर एसीपी (अलार्म चैन पुलिंग) के मामलों में आरपीएफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते 3 सितंबर को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल के बेगूसराय पोस्ट में ट्रेन क्रमांक 14617 में एलकेएन यार्ड पर एसीपी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड क्रमांक-638/25 धारा 141 रेलवे अधिनियम दर्ज किया गया है। इस क्रम में रेल मंडल के नवगछिया पोस्ट के अन्तर्गत ट्रेन क्रमांक 13247 में एनएनए यार्ड पर एसीपी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड क्रमांक- 573/25 धारा 141 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं मानसी पोस्ट के अन्तर्गत ट्रेन क्रमांक 15909 में एमएनई यार्ड पर एसीपी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर कांड क्रमांक 572/25 धारा 141 रेलवे अधिनियम दर्ज किया गया है।
आरपीएफ द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

इसे लेकर सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने पुनः यात्रियों से अपील की है कि बिना वैद्ध कारण एसीपी न करें। यह कार्य दंडनीय अपराध है, जिससे न केवल ट्रेन संचालन प्रभावित होता है, बल्कि रेल यात्रियों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *