Advertisement

मंडल रेल प्रबंधक ने किया बरौनी जंक्शन का गहन निरीक्षण

निरिक्षण क्रम में यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर दिया जोर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन का मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने बीते 3 सितंबर की रात्रि मे गहन निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डीआरएम ने स्टेशन परिसर की विस्तृत समीक्षा की और संयुक्त लॉबी, क्रू लॉबी, सहायक स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया एवं यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक सरन ने स्पष्ट किया कि रेलवे का प्रमुख उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा, स्वच्छ वातावरण एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यात्रियों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

सरन ने विशेष रूप से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि बरौनी जंक्शन को एक आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान किया जा सके। कहा कि बरौनी जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे का एक प्रमुख स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। स्टेशन का उन्नयन कार्य पूर्ण होने पर यात्रियों को आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत यात्री सूचना प्रणाली, स्वच्छ शौचालय, सुलभ मार्ग, विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया, बेहतर लाइटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डीआरएम की यह निरीक्षण न केवल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा और सेवा सुनिश्चित करने का प्रयास है, बल्कि बरौनी जंक्शन को आधुनिक भारत की पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *