Advertisement

कैमरून में फंसे झारखंड के बबलू सोरेन व् फूलचंद मुर्मू की हुई वतन वापसी

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के सीमा क्षेत्र से सटे हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी रहिवासी फूलचंद मुर्मू और बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के पोखरिया रहिवासी बब्लू सोरेन की वतन वापसी हुई है, जिससे परिजनों में हर्ष है।

इस कार्य के लिए परिजनों ने सरकार के साथ साथ सभी प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक व् सोशल मिडिया और प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली के प्रति आभार जताया है।

बताते चलें कि हजारीबाग और बोकारो के 19 मजदूर काम करने कैमरून गये थे। ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में काम करने के दौरान 11 मजदूरों को चार महीने और 8 मजदूरों को दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से इन सभी प्रवासी मजदूरों को खाने पीने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद सभी मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी। इसके बाद सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी कराई।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व बीते सप्ताह कैमरुन से लौटने वाले 17 मजदूर में बोकारो के प्रेम टुडू, सिबोन टुडू, सोमर बेसरा, पुरण टुडू, रामजी हांसदा, विरवा हांसदा, महेन्द्र हांसदा और हजारीबाग जिले के अघनू सोरेन, अशोक सोरेन, चेतलाल सोरेन, महेश मरांडी, रामजी मरांडी, लालचंद मुर्मू, बुधन मुर्मू, जिबलाल मांझी, छोटन बास्के तथा राजेंद्र किस्कू शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *