Advertisement

ओएनजीसी व् रैयतों विस्थापितों में विवाद सुलझाने को लेकर बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी गोमिया, ओएनजीसी के अधिकारी और गोमिया ओएनजीसी के रैयतों के विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आहूत की गई थी। परन्तु एसडीओ और ओएनजीसी अधिकारी उपस्थित नहीं होने से ओएनजीसी खुदगड्डा के रैयत और जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी पर अनदेखी का आरोप लगायी। साथ ही सभी रैयतों ने अगली बैठक खुदगड्डा धरना स्थल के पास रखने की बात अंचल अधिकारी आफताब आलम के पास रखी।

बताते चले कि खुदगड्डा ओएनजीसी कार्यालय गेट के समीप रैयतों ने बीते 20 अगस्त से विभिन्न मांग को लेकर धरना पर बैठे है। इसे लेकर अंचल अधिकारी ने कहा कि रैयतों के आने में बिलंब होने के कारण अनुमंडल पदाधिकारी एक जरूरी बैठक के लिए रांची चले गए। जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो ने कहा कि ओएनजीसी कंपनी के अधिकारी, ग्रामीणों के भूमि अधिग्रहण के समय झूठा आश्वासन देकर जमीन लीज पर ले तो ली मगर दी गई आश्वासन के अनुरूप सुविधा नहीं दे रही है। छोटी छोटी उत्पन समस्याओं को नजर अंदाज कर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक तीन सालों पर इकरारनामा के अनुसार राशि का भी भुगतान नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार रैयतों और ओएनजीसी के बीच इकरारनामा भी नियम के विरुद्ध जा कर गलत तरीके से किया गया है। मौके पर अजीत कुमार, सूरज प्रजापति, राजेश प्रजापति, सुजय, मोहित प्रजापति, अनमोल प्रजापति, प्रशांत कुमार, सुजीत प्रजापति, सतीश प्रजापति, ईशान अंसारी, अर्जुन प्रजापति, शंकर प्रसाद, केदार यादव, जितेंद्र, तुलसी प्रजापति, बंशीधर प्रजापति आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *