ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में 23 अगस्त को बैठक किया गया। अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा ने की। बैठक में झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के वरीय प्रबंधक सह कार्यपालक अभियंता प्रभाकर कुमार, भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद तथा अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
बैठक में मुफ्त बिजली की सुविधा को बहाल रखने, बढ़ा चढ़ा कर निर्गत बिजली बिल में सुधार करने, जर्जर तार व् पोल को रिप्लेस करने इत्यादि मांगों पर चर्चा की गयी। बैठक में मुफ्त बिजली योजना का लाभ को बहाल रखने की सहमति बनी। जिन उपभोक्ताओं को बढा चढ़ा कर बिजली बिल निर्गत हो गया है, उन उपभोक्ताओं को आवश्यक विवरण के साथ आवेदन देने पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जर्जर तार और पोल रिप्लेसमेंट का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कई जगहों पर पोल उपलब्ध करा दिया गया है। शेष सामग्री मिलते ही रिप्लेसमेंट का काम शुरू हो जाएगा। कार्यपालक अभियंता प्रभाकर कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने, नये कंज्यूमर के लंबित आवेदनों का निष्पादन करने तथा जिन्हें कंजूमर नंबर आवंटित नहीं किया गया है उन्हें कंजूमर नंबर आवंटित करने हेतु पत्र संख्या 484 दिनांक 23/8/25 द्वारा सहायक अभियंता राजेश बिरवा को निर्देश दिया।
उक्त बैठक के बाद भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तिखार महमूद ने बताया कि जिन मांगों को लेकर गोमिया प्रखंड बंद का आयोजन किया गया है, उनका समाधान पर बैठक में सहमति बन गई है और कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। कार्यपालक अभियंता ने पत्र संख्या 484 के द्वारा सहायक अभियंता को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ऐसी स्थिति में उन्होंने गोमिया प्रखंड बंद को तत्काल स्थगित करने की घोषणा की। बैठक में सहायक अभियंता विद्युत राजेश बिरवा तथा जन अभियान की ओर से महमूद के अलावा देवानंद प्रजापति, अनवर रफी, खुर्शीद आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply