अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने 23 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि बिहार के गयाजी से राज्य को 13 हजार करोड़ का सौगात बिहार की जनता के प्रति उनकी अगाध प्रेम को दर्शाता है।इससे सूबे का सर्वांगीण विकास होगा। भाजपा प्रवक्ता सिंह ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री से पटना हवाई अड्डा पर उनका मिलना संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि पीएम से मिलना सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में लगा है।
कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उन्होंने भाजपा संगठन एवं प्रदेश नेतृत्व को साधुवाद देते हुए कहा कि उसने उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा भारी जीत के साथ वापस लौटेगी। इसके लिए सोनपुर विधानसभा की जनता ने मन बना लिया है।
![]()













Leave a Reply