Advertisement

रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 12 प्रतिष्ठानों ने 17 अभ्यर्थियों को किया चयनित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अवर प्रादेशिक नियोजनालय बोकारो द्वारा आईटीआई परिसर चास में 22 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के कुल 12 प्रतिष्ठानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की, जिसमें कुल 17 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। साथ हीं 26.2 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टेड किया गया।

उक्त जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय के नियोजन पदाधिकारी प्रत्यूष शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार मेला में बड़ी संख्या में बोकारो सहित धनबाद व् अन्य जिलों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागी युवाओं में कंपनियों में रोजगार को लेकर उत्साह दिखा।

मौके पर नियोजनालय कार्यालय कर्मी किशोर कुमार सिन्हा, काशी नाथ हांसदा, सुनील कुमार, संतोष कुमार, जयदेव कुमार, जयप्रकाश, चन्दन दास, अशोक कुमार, राधेश्याम पासवान, मुरारी पासवान आदि ने मेला के सफल आयोजन में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *