बोकारो जिला जल्द होगा नक्सल मुक्त जिला, नक्सली आत्मसमर्पण करे-एसपी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरबिंदर सिंह ने 22 अगस्त को जिला के हद में बोकारो थर्मल थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच की तथा पुलिस इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ थाना परिसर में बैठक की।
बैठक में एसपी सिंह ने अपराध तथा नक्सलवाद को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही थाना का केश डायरी का अवलोकन किए एवं सभी लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्थित संतरी कक्ष व् बैरक का भी निरक्षण किया। मौके पर एसपी ने नक्सलियों को आत्मसर्पण करने का निर्देश दिया अन्यथा अंजाम भुगतने को भी तैयार रहने की चेतावनी दी। एसपी ने कहा कि बोकारो जिला को जल्द ही नक्सलवाद मुक्त करने को लेकर हर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनों से भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (पीएसआई) अजीत कुमार, पीएसआई सुनील रवानी, पीएसआई मनोज सिंह, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) ए के मेहता, एएसआई दीपक पासवान, एएसआई नीरज कुमार, एएसआई बी मरांडी सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply