प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरीडीह)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में 22 अगस्त को कक्षा 8वीं के 108 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया गया। गाल्होवार पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त साइकिल वितरण किया।
जानकारी के अनुसार छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण के अवसर पर मुखिया पति छोटी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पुत्र किशोर कुमार महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप राम, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दशरथ महतो, संयोजिका रेणु देवी, माणिक चंद दास, साबिर अंसारी, रोहित महतो, संतोष कुमार रजक, धनेश्वर महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, महादेव प्रजापति, प्रभु राम, वकील प्रजापति सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुखिया पति छोटी शर्मा ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई में बच्चे ध्यान दें और शिक्षकों की बातों एवं पढाई को अमल में लाएं। कहा कि समय समय पर खेल-कूद भी जरूरी है। मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, इससे आपका ध्यान भटकने की अधिक संभावना है। कहा कि साइकिल मिलने पर छात्र-छात्राएं भी सही समय पर स्कूल पहुंचेंगे, जिससे वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति पहले से बेहतर हो पायेगा। इधर छात्र-छात्राओं में को साइकिल मिलने पर वे काफी उत्साहित दिखे।
![]()













Leave a Reply