Advertisement

चलकरी उत्तरी पंचायत के 90 जरुरतमंदो को मिला कंबल

अजीत जयसवाल/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar Block) के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत में राज्य सरकार (State government) द्वारा प्रदत्त 100 कंबलों में से बीते सप्ताह कांग्रेस प्रतिनिधि के हांथो 10 जरुरतमंदो को बांटे जाने के बाद शेष 90 कंबलों का वितरण 19 जनवरी को सभी वार्ड सदस्यों द्वारा टोला में जाकर किया गया।
इस बावत स्थानीय मुखिया निशा देवी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के निर्देश पर बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबलों का वितरण कर दिया गया। कंबल वितरण होंने से पंचायत के जरुरतमंद वृद्ध, बुजुर्ग व निरीह काफी खुश हैं। सभी सरकार के इस पुनित कार्य की सराहना कर रहे हैं। मौके पर पूर्व पंसस अकलेश्वर ठाकुर, अरुण गिरी, नितेश मंडल सहित सभी वार्ड सदस्यों का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *