Advertisement

अंगवाली दक्षिणी में 42 बच्चों का हुआ टीकाकरण

झोपरोटांड एवं बारकेंदुवा में हुआ आयोजन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड़ (Petarvar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के झोपरोटांड़ व बारकेंदुवा में 11 फरवरी को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के 42 बच्चों को टीकाकरण दिया गया। अंगवाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम प्रतिभा कुमारी  (ANM Pratibha Kumari) ने डीपीटी, बीसीजी, रोटा, ओआरवी, पेंटा, आईपीवी, एमआर, जेइ आदि टीके लगाए।
मौके पर सीएचओ शीला कुमारी ने बच्चे व महिलाओं के नामों का पंजीयन किया। दोनों शिविरों में आठ महिलाओं की भी स्वास्थ्य जांच हुई। एएनएम प्रतिभा व सीएचओ शीला ने छोटे बच्चों में स्वास्थ्य शिविर में लाने वाले माताओं को बच्चों की देखरेख के प्रति उचित दिशा-निर्देश भी दिया। शिविर आयोजन में सहिया किरण देवी ने सराहनीय योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *