Advertisement

अपार्टमेंट की छत से गिरकर 40 वर्षीय महिला की मौत

एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने पिता के घर आई थी महिला
प्रहरी संवाददाता/धनबाद(झारखंड)। धनबाद (Dhanbad) के बरवाअड्डा थाना (Barvadda police station) के हद में 2 जनवरी की अहले सुबह अपार्टमेंट की छत से गिरकर 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका गिरीडीह की रहनेवाली थी। बीते एक सप्ताह पूर्व वह अपना इलाज कराने बरवाअड्डा अपने पिता के घर आई थी।बरवाअड्डा के ट्रिनिटी गार्डन अल्पलाइन के पांचवे फ्लोर पर उनके पिता का फ्लैट है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका के परिजनों के अनुसार गिरीडीह की 40 वर्षीया दीपाली जैन अपने पिता के साथ सुबह में उक्त फ्लैट की छत पर बैठकर धूप का आनंद ले रही थी। इतने में उनके पिता डॉक्टर के पास जाने के लिए अपने रूम में आकर तैयार हो रहे थे। तभी किसी के छत से नीचे गिरने की उन्हें जानकारी मिली। आकर देखने पर पाया कि उनकी पुत्री दीपाली बाउंड्री के ग्रिल पर लटकी थी। आनन फानन में तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुँचकर दीपाली को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपाली को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजनों का हुजम अस्पताल पहुंच गए।
मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। दीपाली की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत मामले में पुलिस आत्महत्या या फिर हत्या दोनो ही पहलुओं पर अपना अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। अपार्टमेंट की छत की बाउंड्री लगभग चार फीट चौड़ी है। जहाँ से किसी के खुद से गिरने की बात थोड़ी आश्चर्यजनक लग रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *