Advertisement

पेटरवार सीएचसी में हुआ 36 महिलाओं का बंध्याकरण,सभी स्वस्थ्य

अजित जायसवाल/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड सीएचसी (Petarvar block CHC)  में 6 जनवरी को 36 महिलाओं का बंध्याकरण सफलता पूर्वक किया गया। डॉक्टर जितेंद्र सिंह (Doctor Jeetendra singh) एवं शिवानी सिंह (दोनों सर्जन) ने ‘टीबेकटॉमी’ पद्दति से बंध्याकरण की सारी प्रक्रिया पूरी की। जबकि इन महिलाओं को बेहोश करने में डॉ शोभा सिंह की भूमिका रही है। बंध्याकरण हुए सभी महिलाएं स्वस्थ बताई जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अल्बेल केरकेट्टा ने बताया कि इस केंद्र में कोई 40 महिलाओ का बंध्याकरण के लिये पंजीयन हुआ था। कुछ कागजी त्रुटि को ले 4 महिलाओं को अगले सूची में शामिल किया गया है। बंध्याकरण किये गए महिलाओं को सीएचसी में रखा गया है। इन्हें दूसरे दिन यानि 7 जनवरी को केंद्र से छुट्टी दे दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *