सचिव पद पर पन्नालाल जायसवाल ने दर्ज की जीत
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में संजय सिंह ने लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की है। वहीं, सचिव पद पर पन्नालाल जायसवाल ने जीत दर्ज की है। उपरोक्त दोनों की जीत से चैंबर के व्यवसायियों में हर्ष का माहौल है।
ज्ञात हो कि चुनाव को लेकर जैनामोड़ के व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए संपन्न चुनाव में संजय सिंह को कुल 175 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किस्टो भगत को 79 मत मिले। जबकि 4 मत रद्द घोषित किए गए। इस प्रकार संजय सिंह ने 96 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों और व्यवसायियों ने उन्हें बधाई दी।

अध्यक्ष पद पर अपनी जीत के बाद संजय सिंह ने 9 अक्टूबर को भेंट में कहा कि व्यवसायियों ने उन पर लगातार चौथी बार भरोसा जताया है, इसके लिए वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी व्यवसायियों को साथ लेकर चलेंगे और चैंबर को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।
वहीं, सचिव पद पर विजयी पन्नालाल जायसवाल ने अपनी जीत पर सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। कहा कि चैंबर के कामकाज को बेहतर बनाने, व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने के लिए वे अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों नवनिर्वाचित चैंबर पदाधिकारियों ने व्यवसायियों के विश्वास पर खरा उतरने और उनके हितों के लिए निरंतर काम करने का संकल्प जताया। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया।
![]()













Leave a Reply