Advertisement

दिवंगत गणेश के श्राद्धक्रम में शामिल प्रखंड प्रमुख व् झामुमो उपाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड अंतर्गत हिसीम पंचायत के कैदला गांव में 23 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम के चचेरे भाई स्वर्गीय गणेश हेंब्रम के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी एवं प्रखंड झामुमो उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर सहित अन्य दर्जनों गणमान्य उपस्थित हुए। सभी ने दिवंगत गणेश हेंब्रम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसी अपने को खोने का दु:ख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस दु:ख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय हेंब्रम का निधन परिवार और समाज के लिए दु:खद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं, उपस्थित गणमान्य जनों ने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। इस दौरान पूरे माहौल में शोक और संवेदना का वातावरण बना रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *