Advertisement

लुगुबुरू महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ललपनिया स्थित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसे लेकर 23 नवंबर को जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने महोत्सव से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान आश्रम विद्यालय स्थित बस पड़ाव और तुलबुल पार्किंग स्थल पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टोन डस्ट गिराने और आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। इसके बाद डीसी-एसपी ने सीता नाला झरना क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की समीक्षा की।

निरीक्षण क्रम में उपस्थित अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, ऑफिसर्स क्लब परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं रूपी सोरेन की स्मृति में संचालित खिचड़ी सेवा केंद्र का भी जायजा लिया गया, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *