Advertisement

ओटीटी के दौर में भी बोकारो में रंगमंच का जादू बरकरार

मैथिली नाटक एक कमल नोर मे ने दर्शकों को किया भावुक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के बोकारो में मिथिला सांस्कृतिक परिषद पिछले चार दशक से अधिक समय से मैथिली संस्कृति और रंगमंच की परंपरा को जीवंत बनाए हुए है। 59वें विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के दौरान 23 नवंबर कॉ परिषद के कलाकारों ने सुप्रसिद्ध नाटककार महेंद्र मलंगिया रचित मैथिली नाटक एक कमल नोर मे का शानदार मंचन किया।

मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा उक्त नाटक के माध्यम से महिला प्रताड़ना, अंधविश्वास, नशे की लत और पारिवारिक बिखराव जैसी सामाजिक बुराइयों पर सशक्त प्रहार किया गया। प्रस्तुत नाटक की कहानी राजेश और माला नामक दंपती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें संतान सुख नहीं मिलने के कारण पारिवारिक तानों और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। एक छलिया ज्योतिषी के बहकावे में आकर परिवार में विवाद बढ़ता है। इससे राजेश अवसाद और नशे की गिरफ्त में आ जाता है। अंततः चिकित्सकीय उपचार से परिवार में खुशियां लौटती हैं और ज्योतिषी का असली चेहरा बेनकाब होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *