प्रहरी संवाददाता/हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिला के हद में दारू प्रखंड मनरेगा में वित्त सहायक बजरंग मिस्त्री का बीते 16 नवंबर को हजारीबाग स्थित उनके निवास पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है। मृतक जिला के हद में बड़कागांव रहिवासी रघुनंदन विश्वकर्मा का पुत्र तथा बोकारो जिला के हद में कथारा उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद का दामाद एवं पत्रकार चंद्रशेखर कुमार का जीजा बताया जा रहा है। मृतक 50 वर्षीय बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार मृतक बजरंग मिस्त्री हजारीबाग स्थित अपने मकान में अकेले थे। उनका परिवार छठ पूजा में रांची मायके चले गए थे। वे नहाय खाय के दिन स्वयं अपनी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छठ पूजा के अवसर पर छोड़ने गये थे। संध्या अर्घ्य के रात में उनकी बातचीत बच्चों और पत्नी से हुई थी। वे सुबह छठ का परं के दिन रांची आने वाले थे। सुबह जब बच्चे फोन किए तो उनका कोई जवाब नहीं आया। परिवार में घबराहट हो गई। इसे लेकर उनका बड़ा पुत्र अपने एक मित्र से मदद मांगी।
पता चला कि वे घर में बेसुध पड़े हैं। घर के प्रवेश द्वार पर ताला लटका है जबकि पीछे का द्वार खुला था। सूचना पाकर हज़ारीबाग़ सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गयी। दूसरे दिन 17 नवंबर को पैतृक गाँव बड़कागांव में मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया है। सवाल है कि घर में उनकी मृत्यु कैसे हुई? घर के पीछे का प्रवेश द्वार खुला हुआ क्यों था? उनकी मृत्यु का कारण क्या है? यह जांच का विषय है।
ज्ञात हो कि घर में पत्नी, दो बेटा और एक बेटी अनाथ हो गए हैं। उनका भरण पोषण कैसे होगा? कमाने वाले परिवार को बेसहारा छोड़कर चले गए। परिजनों ने जिला के आला अधिकारी से मांग की है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाय ताकि भीख मांगने की नौबत नहीं आये। समाचार प्रेषण तक संबंधित आवेदन की कवायद की जा रही है।
![]()













Leave a Reply