प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बीते 8 नवंबर की काली रात हजारीबाग जिला के हद में चौपारण स्थित दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे ने गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव के एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया था। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। हादसे में बच्चों के माता-पिता की भी जान चली गई, जिससे तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए।
उक्त हृदयविदारक दु:खद घटना के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए गिरिडीह जिला प्रजापति टीम आगे आई। टीम के सदस्य बगोदर प्रखंड के बिहारो गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
बताया जाता है कि इस दौरान टीम ने बच्चों की जरूरतों को देखते हुए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इसके अलावा तीनों बच्चों को गर्म कपड़े तथा खाने-पीने की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। टीम की ओर से समाज के प्रबुद्ध जनों से एकत्रित की गई सहयोग राशि को तीनों बच्चों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में उनकी पढ़ाई और अन्य जरूरतों में यह राशि काम आ सके।
इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। कहा गया कि अनाथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार, अमित कुमार, गणेश पंडित सहित बड़ी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply