Advertisement

हम आपको सुनते हैं में डीसी ने सुनी फरियाद, 35 आवेदनो पर की गयी सुनवाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 नवंबर को बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। कुल 35 आवेदन की सुनवाई की गई।

इस अवसर पर डीसी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीसी ने कहा कि आम रहिवासियों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद को समय पर राहत मिल सके। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *