एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवक अमन तिवारी को 17 नवंबर को प्राचार्य चैंबर में प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सभी कागजात वॉलंटियर् कागजात सौंप दिया गया। अमन का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ है।
छात्र अमन उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए 18 नवंबर को घर से निकल रहे हैं। प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारी ने आर्शीवाद देकर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक को विदा किया। उसे नॉमिनेशन फॉर्म, फॉर्म ऑफ इंडेमनिटी, वालंटियरशिप सर्टिफिकेट, अंडरटेकिंग, माय भारत पर रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज 4 रंगीन फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, आई कार्ड, बैंक माइंडेट फॉर्म एवं आधार कार्ड, सभी आवश्यक कागजातों को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार प्राचार्य चैंबर में सौंपा गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर सेंट्रल जोन, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण 10 दिवसीय प्रशिक्षण है। वर्ष 2026 में आगामी 21 से 30 नवंबर तक डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य सेंट्रल जोन में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसग़ढ, उत्तराखंड, बिहार एवं झारखंड राज्यों के चयनित स्वयं सेवक भाग लेते हैं। इस आंचलिक (जोनल) शिविरों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्वयं सेवकों को हर वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर होनेवाली राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चुना जाना है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में सुबह की सभा, योग और ध्यान/ मार्च पास्ट और परेड अभ्यास (ड्रिल)/शारीरिक क्षमता परीक्षण (दौड़ एवं स्टैमिना टेस्ट)/ सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद – विवाद, प्रश्नोत्तरी एवं व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान का आयोजन होगा।
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर चयन की प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम कॉलेज स्तर पर प्रथम राउंड, फिर विश्विद्यालय स्तर पर दूसरी राउंड से शुरू होकर राज्य स्तरीय तीसरी राउंड और फिर सेंट्रल जोन चतुर्थ राउंड तक पहुंचती है। के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमस ने एनएसएस स्वयं सेवक अमन को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।
![]()













Leave a Reply