आगामी 24 नवंबर को ललपनिया में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के ललपनिया में लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर 17 नवंबर को जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आगामी 24 नवंबर को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन भी बैठक के केंद्र में रहा।
बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि 20 नवंबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं दिशा-सूचक साइनेज लगाए जाएं। ललपनिया के लुगु पहाड़ पर मेडिकल और रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्ट्रेचर, रस्सी और बचाव उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वन-वे, बैरिकेडिंग, अलग प्रवेश-निकास मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कहा कि ठंड से बचाव के लिए प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। कहा गया कि महोत्सव में 22 एवं 23 नवंबर को प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मीडिया सेल, पत्रकारों के लिए वर्क स्टेशन, आकर्षक विद्युत सज्जा और व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भी की जाएगी।
डीसी ने 21 नवंबर तक सभी आयोजन संबंधी तैयारियां पूरी कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यालय डीएसपी, उप निदेशक सह डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, बेरमो एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply