रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय में 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो शामिल हुए।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। बताया जाता है कि चिकित्सकीय जांच के बाद जरूरतमंद को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद रहिवासियों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर रहिवासियों को स्थानीय स्तर पर जांच और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों से आसपास के रहिवासियों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आवश्यक उपचार की सुविधा मिलती है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास लगातार जारी रहना चाहिए।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। रहिवासियों ने स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया।
![]()













Leave a Reply