रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला मुख्यालय कैंप-2 स्थित तिरंगा पार्क के सूर्य सरोवर छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मारुति नंदन सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
छठ घाट की तैयारियों का जायजा लेने 13 नवंबर को पहुंचे बोकारो के पूर्व भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ आस्था और विश्वास का महापर्व है। व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्था जरूरी है।
ट्रस्ट के प्रतिनिधि राधाकांत सिंह ने बताया कि घाट के पानी में रस्सी के माध्यम से बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि व्रती गहरे पानी में न जाएं। इसके अलावा पूरे घाट परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि छठ पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ट्रस्ट के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हैं।
![]()













Leave a Reply