Advertisement

समाधान कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची से बोकारो जाने के क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज बीते 17 नवंबर को पेटरवार स्थित छत्रु राम महतो चौक पर स्थित समाधान कार्यक्रम में कुछ देर के लिए रुके। उनके पेटरवार आगमन पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, युवा मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पूर्व 20 सुत्री जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, रोहित लाल सिंह, राजेश पांडेय, आशिक बनर्जी, महाराज सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, अमर ज्योति बनर्जी, अवधेश कुमार स्वर्णकार, पिंटू महतो, विवेक कुमार झा, लालमोहन नायक, अजय चौधरी, दरबारी मांझी, शंकर रजक, रौनक कुमार सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *