प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एसआईआर को लेकर एक मौका और को लेकर 18 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सभी दस पंचायतों में बूथस्तरीय बैठक बीएलओ एवं बीएलओ-टू के साथ आयोजित की गयी। इस क्रम में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के सभी ग्यारह बूथों में दोनों पंचायतों में प्रतिनिधि जमा हुए।
बेरमो विधानसभा क्षेत्र के उपरोक्त बूथों में आपसी सामंजस्य अपनाते हुए कार्य संपादित किए गया। अबतक की पूर्व की गई गतिविधियों के बावजूद प्रायः सभी बीएलओ के पास मतदाताओं की अनमेपिंग मामला लंबित था। बताते हैं कि, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नाम जुड़वाने के लिए दिए गये अंतिम अवसर पर भी पूर्ण रूप से मामले निपटाया नहीं जा सका।
मौके पर अंगवाली उत्तरी पंचायत की छह बूथों में बीएलओ अनीता देवी, ऊषा देवी, शकीला खातून, पिंकी देवी, संजू देवी, मेनका देवी, प्रखंड पर्यवेक्षक प्रेमकुमार दास, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उपमुखिया रियाज अहमद, मध्य विद्यालय के एचएम शैलेश कुमार खन्ना, दामोदर मिश्रा, बीएलए-टू आले नबी अंसारी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply