Advertisement

कार्यकर्ता के निधन पर भाजपाई पहुंचे चांदो खुर्द, परिवार से मिलकर जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा के भाजपा अंगवाली मंडल अंतर्गत चांदो पंचायत के चांदोखुर्द खूंटा रहिवासी शम्भू रजवार के निधन पर दर्जनों भाजपा नेता उसके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अंगवाली मंडल के समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता शम्भू रजवार की बीते 17 नवंबर को रिम्स अस्पताल रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया था। रजवार के आकस्मिक निधन की खबर पाकर 18 नवंबर को उनके आवास पहुंचकर बेरमो के भाजपा नेता प्रकाश सिंह, अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित शंकर यादव, सोहन गंझू, संजीत नायक, लखीचरण नायक आदि ने दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। भाजपा नेताओं ने मौके पर कहा कि दिवंगत रजवार के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *