प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार बोकारो जिला उपायुक्त के आदेश पर अलग झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बीते 17 से 20 नवंबर तक सभी सरकारी स्कूलों में प्रातः 9 बजे से 9.30 तक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित किया गया। इसके साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों, वीर सपूतों की बलिदान व अमरगाथा की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। शिक्षकों ने झारखंड के अनेकों सपूतों ने देश की आजादी की लड़ाई में लड़कर जो वीरगति पाई है, उसपर भी सभी को जानकारियां दी गई।
इस अवसर पर 18 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी के एचएम धनेश कुमार महतो, शिक्षक संजय कुमार मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, जयदेव नाथ, राजन कुमार, बैजनाथ प्रसाद, संजू कुमारी, शिल्पा कुमारी, नमिता मिश्रा, अमित कुमार, धनंजय कुमार आदि शिक्षक तथा जरीडीह प्रखंड के हद में बांधडीह मध्य विद्यालय की एचएम संजीता कुमारी, शिक्षक शशिभूषण राम, दिनेश्वर मांझी, विकाश नाथ पाल, अनुपमा एलिस गारी, ज्ञानरंजन, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply